*“समाज ने निभाया साथ: स्व. सूरज साहू की श्रद्धांजलि सभा में जुटा सकल साहू समाज, माता मुन्नी बाई को सौंपी सहयोग राशि”*!

नरसिंहपुर, 14 अप्रैल 2026
पूर्व पार्षद स्व. सूरज साहू की स्मृति में आज उनके निवास पटैल वार्ड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सकल साहू समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभी ने स्व. सूरज साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा को याद किया।

 

🗣️ इस अवसर पर स्व. सूरज साहू की माता  मुन्नी बाई साहू को संबल प्रदान करने हेतु समाज के युवाओं द्वारा दानवीर भामाशाह से प्रेरित होकर “मां कर्मा देवी आयोजन समिति” के माध्यम से एक सहयोग मुहिम चलाई गई। इस पहल में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग ₹35,915 की सहयोग राशि एकत्रित कर हितार्थ राशि के रूप में मुन्नी बाई साहू को सौंपी।

 

💥 कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

 

💐 इस दौरान समाज अध्यक्ष शांतनु साहू, पूर्व अध्यक्ष बंटी उर्फ मनीष साहू, सरोज-मनोहर सेवा संस्थान के सचिव मयंक मनोहर साहू, कमलेश्वर साहू, ईश्वरदास साहू, प्रोफेसर के.एल. साहू, पूर्व अध्यक्ष चौधरी दीपक साहू सहित अन्य समाजजन एवं विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

पोलखोल न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!