*“अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का संदेश: संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष”*

नरसिंहपुर। 14 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे देश की आत्मा बताया!

 

 

➡️ इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि देश कभी अंबेडकर जी के योगदान को भुला नहीं सकता, वे आज भी हर नागरिक के दिलों में बसते हैं। वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा संविधान के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं, जिनका कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

 

✋ कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष कनछेदी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनीराम पटेल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल, पार्षद अस्सू नेमा, आनंद चौरसिया और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जैसे शरीर के लिए सांस आवश्यक है, वैसे ही देश के लिए संविधान जरूरी है!

 

💐 कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश कटारे का स्वागत किया गया। अंत में पूर्व पार्षद सूरज साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

💥 कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इतवारा बाजार बेलघर कॉम्प्लेक्स पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!