*“नशा मुक्त जिला का संकल्प: शासकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शारदा नागवंशी की अपील, पोलखोल नशा मुक्ति अभियान को मिल रहा जनसमर्थन”*

नरसिंहपुर। 15 अप्रैल 2026
साभार नशा मुक्ति पोलखोल अभियान को जिलेभर में लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में शासकीय नर्सिंग कॉलेज नरसिंहपुर की प्राचार्य डॉ. शारदा नागवंशी ने भी आगे आकर समाज को जागरूक करने की पहल की है।

डॉ. नागवंशी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा करना एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, जो व्यक्ति और परिवार दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे दूर रहना ही बेहतर जीवन का आधार है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। साथ ही उन्होंने “नशा मुक्त जिला” बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लेने की बात कही।

 

पोलखोल द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा सहयोग यह दर्शाता है कि अब लोग नशे के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं।

 

💐 Pol Khol Newz की विशेष अपील:
“हमारा संकल्प, नशा मुक्त हो जिला”
(साभार: नशा मुक्ति पोलखोल अभियान)

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!