नरसिंहपुर ! 16 अक्टूबर 2026
तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ कथित रूप से अश्लील हरकतें करने, गलत नीयत से हाथ पकड़ने और अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है। महिला ने युवक पर स्वयं और अपने पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, ग्राम निवासी महिला मनिहारी की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। महिला का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है और गलत नीयत से हाथ पकड़कर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राशन लेने के लिए को ग्राम जाने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने अपने पुत्र को भी धमकी दिए जाने की बात कही है। इसके चलते महिला ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
महिला ने 17 अप्रैल 2026 को तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित व्यक्ति का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।







