*नन्ही प्रतिभा कैरवी कतिया का राष्ट्रीय मंच पर चयन, “इंडियाज ग्रेटिस्ट टैलेंट शो” में दिखाएंगी हुनर!*

नरसिंहपुर।29 मई 2026 जिले की 9 वर्षीय नन्ही प्रतिभा कैरवी कतिया ने नरसिंहपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कैरवी का चयन सोनी चैनल के चर्चित राष्ट्रीय कार्यक्रम “इंडियाज ग्रेटिस्ट टैलेंट शो” में हुआ है।

कैरवी की मां वंदना कतिया जिला अस्पताल नरसिंहपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पिता ललित कतिया शिक्षक हैं। परिवार सिद्धविनायक  कॉलोनी किसानी वार्ड के निवासी है।

परिजनों ने पोलखोल को बताया की कैरवी अपने माता-पिता के साथ 23 मई को जयपुर पहुंची थीं, जहां कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। ऑडिशन में मध्यप्रदेश से केवल एक बच्ची का चयन हुआ, जिसमें कैरवी ने अपनी प्रतिभा के दम पर जगह बनाई।

कैरवी शहर के चावरा स्कूल की छात्रा हैं और वर्तमान में कक्षा 4 में अध्ययनरत हैं। परिजनों ने बताया कि अब करीब तीन महीने बाद कैरवी मुंबई जाएंगी, जहां पांच प्रतिभागियों में से अंतिम तीन बच्चों का चयन किया जाएगा।

कैरवी की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गर्व का पल बताया है।

कैरवी और उनके माता-पिता ने पोलखोल से बातचीत में अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है।

देखिये कैरवी और उनके माता-पिता ने पोलखोल से क्या कहा…

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!