*नरसिंहपुर: SP ऋषिकेश मीना के बंगले के सामने नगरपालिका चौराहे पर मारपीट! बेल्ट लात घूसे चले मौके पर नहीं दिखी पुलिस* *कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हंगामा, पोलखोल के कैमरे में कैद हुई घटना*!

नरसिंहपुर। 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एसपी ऋषिकेश मीना के बंगले के सामने स्थित नगरपालिका चौराहे के पास मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जनपद की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान चश्मा पहने एक युवक और मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के बीच मारपीट होती दिखाई दी।

मौके पर मौजूद पोलखोल की टीम के अनुसार, घटना के दौरान बेल्ट और पत्थर चलने की स्थिति भी दिखाई दी। घटनास्थल पर उस समय पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। मारपीट के कारणों और इसमें शामिल व्यक्तियों के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पोलखोल की टीम ने घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया है।
देखिए, नगरपालिका चौराहे पर हुई मारपीट का पूरा वीडियो सिर्फ पोलखोल पर।

घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!