*“श्मशान के पास बन रहा बारात घर! ग्राम पंचायत खमतरा में निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल” | POLKHOL*

नरसिंहपुर ! 29 मई 2026

नरसिंहपुर। जिले से लगी ग्राम पंचायत खमतरा में चल रहे सामुदायिक भवन एवं बारात घर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उसी स्थान के पास श्मशान भूमि स्थित है, जिससे गांव में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। आरोपों के अनुसार रात के समय भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में रेत की जगह बजरा मिलाकर काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर बड़ा मामला सामने आ सकता है।
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का कहना है कि निर्माण कार्य नियमानुसार कराया जा रहा है।

ग्रामीणों के आरोप, मौके की तस्वीरें और पूरा मामला देखिये

सिर्फ पोलखोल पर

निष्पक्ष • निर्भीक • जनता के साथ

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!