*सरपंच चुनाव की रंजिश या दबंगई?* *“शराब के नशे में जान से मारने की धमकी, घर पर पत्थरबाजी… परिवार दहशत में!”*

नरसिंहपुर! 29  मई 2026
नरसिंहपुर जिले में सरपंच चुनाव को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

आवेदक परषोत्तम पाठक ने आरोप लगाया है कि गांव के तीन व्यक्ति शराब के नशे में उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि पूरा विवाद सरपंच चुनाव की रंजिश से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि 21 मई 2026 को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है!

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके। वहीं, जब उनकी पत्नी मंदिर में दर्शन करने गईं, तब उनके साथ भी अभद्र व्यवहार कर परेशान किया गया।

परषोत्तम पाठक ने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!