नरसिंहपुर, 12 सितम्बर 2026। जिले के ग्राम कठौतिया के पास देर रात पशुओं को खेत की ओर ले जाए जाने के मामले में पुलिस कार्रवाई से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना करेली पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।
घटना 11 और 12 सितम्बर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। घटनाक्रम से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें कुछ पशु दिखाई दे रहे हैं तथा मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार, बजरंग दल एवं हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने की बात कही गई थी। देर रात घटनाक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी।
बताया जा रहा है कि पशुओं को खेत की ओर ले जाया जा रहा था। वहीं, घटनास्थल से जुड़े एक वीडियो में एक दोपहिया वाहन पर कुल्हाड़ी जैसी दिखाई देने वाली वस्तु नजर आने का दावा भी किया गया था। हालांकि, उक्त वस्तु वास्तव में क्या थी और उसका घटनाक्रम से कोई संबंध था या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पशुओं को कहां से लाया गया था, उन्हें खेत की ओर ले जाने का उद्देश्य क्या था तथा पशुओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे या नहीं- इन सभी बिंदुओं की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सूत्रों के अनुसार 3 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई है,जिन्हें न्यायालय में पेश कर 13 सितम्बर रविवार कल जेल भेजा जा सकता है?
पोलखोल न्यूज़ मामले से जुड़े आधिकारिक तथ्यों और पुलिस की पुष्टि सामने आने पर आगे का अपडेट जारी करेगा।








