नरसिंहपुर। 21 सितम्बर 2026 जिले के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत द्वितीय दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग एवं मेजर डॉ. पराग नेमा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. गर्ग ने सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं विकसित भारत अभियान 2047 के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं मेजर डॉ. नेमा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की।
भाषण प्रतियोगिता में हेमराज सेन, विजेता शर्मा एवं रश्मि दुबे, चित्रकला प्रतियोगिता में मानसी जैन, खुशबू निशा एवं शीतल जाट, जबकि निबंध प्रतियोगिता में आराधना दुबे, रश्मि दुबे एवं दीक्षा केवट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान माधुरी पटवा, मो. आशिक अली, आकांक्षा नामदेव, खुशबू कटारिया, नंदिनी विश्वकर्मा, कंचन तखरया, रुचि दुबे सहित कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।








