नरसिंहपुर। 12 सितम्बर 2026 ग्राम शाहपुर में शराबबंदी की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने गांव में शराब की बिक्री एवं उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत और मांग रखी।
महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण परिवारों और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा शराबबंदी की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी। अब प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
देखिए, शराबबंदी को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं महिलाओं ने क्या कहा – सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।








