ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर सुबह से जिला मुख्यालय पर लोकायुक्त टीम की मौजूदगी की सूचना, कार्रवाई हुई या नहीं और किस पर—अभी स्पष्ट नहीं

नरसिंहपुर।  21 सितम्बर 2026 जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में सुबह से लोकायुक्त की टीम की मौजूदगी को लेकर सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार टीम के जिला मुख्यालय के समीप मौजूद होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है या नहीं, कार्रवाई किस अधिकारी/कर्मचारी से संबंधित है और कार्रवाई का स्वरूप क्या है—इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पोलखोल न्यूज़ इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

जैसे ही विश्वसनीय एवं आधिकारिक जानकारी सामने आती है, पोलखोल न्यूज़ द्वारा तत्काल अपडेट किया जाएगा।
नोट: यह समाचार फिलहाल सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!