53 किलो गांजा और फ्रॉन्क्स कार जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार; नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नरसिंहपुर। 20 सितम्बर 2026 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार भी जब्त की है। गांजा और वाहन समेत जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से कार के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा लेकर नरसिंहपुर जिले में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में 5 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 एवं 45 सहित प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी और सघन चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्कर भोपाल की ओर से तेंदूखेड़ा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने नरसिंहपुर जिले की सीमा पर घेराबंदी की। काले रंग की फ्रॉन्क्स कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर ग्राम ढिलवार के पास एक ढाबे के सामने कार को घेराबंदी कर रोक लिया।

 

वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे बनी डिक्की में छिपाकर रखा गया 53 किलो गांजा बरामद हुआ। कार में पांच लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश ठाकुर एवं दुर्गेश रघुवंशी निवासी रायसेन तथा प्रेमचंद नायक, बबुला और हेमंता निवासी ओडिशा के रूप में बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार जब्त की है। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!