*जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर बना “फायर सेफ्टी स्कूल”* *नर्सिंग स्टाफ से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक को सिखाए गए आग से बचाव के गुर*

नरसिंहपुर। 18 मई 2026  जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल में आगजनी जैसी आपात स्थिति के दौरान मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं कर्मचारियों को त्वरित बचाव कार्य के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को अग्निशामन यंत्रों के उपयोग, आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण होमगार्ड विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के फायर सेफ्टी नोडल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र रिपुदमन सिंह, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, अस्पताल सहायक प्रबंधक राजेंद्र डेहरिया सहित होमगार्ड विभाग के श्री सुंदर उम्रे अपने प्रशिक्षण दल के साथ मौजूद रहे।

🚒 प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!