*तेंदूखेड़ा में सनसनी!* *रात में घर में घुसा निर्वस्त्र युवक… बेटी संग अकेली थी महिला!”* *मकान मालिक और पापड़ उद्योग संचालक पर गंभीर आरोप* *पुलिस पर भी 2 माह से कार्रवाई न करने के आरोप!* *तेंदूखेड़ा में सनसनी!* *रात में घर में घुसा निर्वस्त्र युवक… बेटी संग अकेली थी महिला!”* *पूरा घटनाक्रम और महिला की आपबीती देखिये,सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।*

नरसिंहपुर ! 19 मई 2026
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने मकान मालिक कीरत पटैल एवं किरायेदार संदीप दुबे, जो कथित तौर पर पापड़ उद्योग संचालक बताए जा रहे हैं, पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ 18  मई को NSP पोलखोल न्यूज़ के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।

महिला का आरोप है कि 16 मार्च की रात लगभग 9 बजे वह अपनी बेटी के साथ घर पर मौजूद थी और खाना बना रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति कथित तौर पर निर्वस्त्र अवस्था में उनके कमरे में घुस आया।
महिला और उसकी बेटी के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन महिला का आरोप है कि उसी दौरान संदीप दुबे अपनी कार से मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को कार में बैठाकर वहां से ले गया!

 

महिला ने थाना तेंदूखेड़ा के कुछ पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से वह हरिजन थाना, एसपी ऑफिस, कलेक्टर कार्यालय और थाना तेंदूखेड़ा के लगातार चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

महिला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

🎥 पूरा घटनाक्रम और महिला की आपबीती देखिये, सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

📢 सवाल यह है कि आखिर दो माह बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!