*“ऑपरेशन ईगल क्लॉ” में नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!* *2 किलो गांजा, बाइक सहित 3 तस्कर गिरफ्तार* *तेन्दूखेड़ा-चीचली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप!*

नरसिंगपुर 18 मई 2026

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में निरंतर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 17 मई 2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

इसी प्रकार थाना चीचली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 500 ग्राम गांजा जप्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा गाडरवारा निवासी भागवती उर्फ भग्गो उर्फ भागो कुचबंदिया से लाया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित आरोपी के विरुद्ध भी कार्रवाई की।

थाना तेन्दूखेड़ा की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी :

मनमोहन ठाकुर पिता ब्रजकिशोर ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी भामा, थाना तेंदूखेड़ा।

जप्त सामग्री :
लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल।
वैधानिक कार्रवाई :
धारा 8, 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।
थाना चीचली की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी 1 :

रामशंकर कहार पिता गोकल प्रसाद कहार, उम्र 66 वर्ष, निवासी माता मोहल्ला, थाना चीचली।
गिरफ्तार आरोपी 2 :

भागवती उर्फ भग्गो उर्फ भागो कुचबंदिया, निवासी गाडरवारा।

जप्त सामग्री :
लगभग 500 ग्राम गांजा।

वैधानिक कार्रवाई :
धारा 8, 20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

 

मुख्य भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक बहादुर कुशवाहा, नारायण मरावी तथा थाना चीचली से उप निरीक्षक अमित कुमार गोंटिया, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ आरक्षक सत्य सिंह, राकेश झा, आरक्षक आनंद कोरी, सोनम गुप्ता एवं म.आर. वंदेश्वरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!