*नरसिंहपुर में आधार सेवा केंद्रों पर सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन!*

नरसिंहपुर। 5 जुलाई 2026  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित आधार सेवा केंद्रों के लिए सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती के तहत सीएससी जिला कार्यालय नरसिंहपुर, एसडीएम कार्यालय गाडरवारा, नगर परिषद सालीचौका और नगर परिषद तेंदूखेड़ा में एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवार आधार नामांकन और आधार अपडेट से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान आवश्यक है। आधार नामांकन या अपडेट का पूर्व अनुभव रखने वाले तथा यूआईडीएआई (UIDAI) मान्यता प्राप्त सुपरवाइजर/ऑपरेटर प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता मिलेगी।

सीएससी वीएलई होना अनिवार्य नहीं है। जिन अभ्यर्थियों के पास सुपरवाइजर सर्टिफिकेट नहीं है, उन्हें परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण करवाई जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 15,258 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई तक अपना नवीनतम बायोडाटा सीएससी जिला कार्यालय, नरसिंहपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9575429247 एवं 7011952724 पर संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवार अपना बायोडाटा ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!