4 जुलाई विशेष: खाटूश्याम से पोलखोल की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट, भक्तों ने कहास “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम धाम से पोलखोल न्यूज़ की विशेष ग्राउंड जीरो रिपोर्ट!

मध्यप्रदेश राजस्थान! जयपुर! 4 जुलाई 2026

राजस्थान स्थित खाटूश्याम धाम से 4 जुलाई की विशेष रिपोर्ट में पोलखोल टीम सीधे श्रद्धा और आस्था के केंद्र से आपके लिए खास कवरेज लेकर पहुंची। देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम पहुंचे, जहां भक्ति, विश्वास और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पोलखोल टीम ने मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की। भक्तों ने बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए एक स्वर में कहा— “हारे का सहारा, श्याम हमारा।” कई श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से उनके जीवन की कठिनाइयां दूर हुईं और उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि खाटूश्याम धाम पहुंचते ही मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। दूर-दूर से आने वाले भक्त बाबा के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं और बार-बार यहां आने की इच्छा व्यक्त करते हैं।

पोलखोल न्यूज़ की इस विशेष ग्राउंड जीरो रिपोर्ट में हमने भक्तों की भावनाओं, मंदिर परिसर के माहौल और बाबा श्याम के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
पोलखोल न्यूज़ – सच के साथ, हर खबर सबसे पहले।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!