*बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि; महाजन परिवार की पहल की समाज ने की सराहना!*

नरसिंहपुर। 11 जुलाई 2026 जिले के  सिंहपुर निवासी महाजन परिवार में एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जहां बेटियों ने रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार कर बेटे का फर्ज निभाया।

हृदयाघात से जितेंद्र महाजन का निधन हो गया था। उनके कोई पुत्र नहीं था, जिसके बाद उनकी बेटियों आयुषी और अन्वी ने आगे बढ़कर पिता को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक रस्में पूरी कीं।

इस निर्णय में पूरे परिवार का समर्थन मिला। बेटियों ने बरमान में अस्थि विसर्जन (खारी) की रस्म भी पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूरी की।
जितेंद्र महाजन सिंहपुर निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद महाजन के भाई, स्वर्गीय महेंद्र महाजन के पुत्र और नरेंद्र महाजन के भतीजे थे।

समाज के लोगों ने बेटियों के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ बेटियों को समान अधिकार और सम्मान मिलना समाज की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!