*11 जुलाई 2026 | नरसिंहपुर की TOP-5 बड़ी खबरें!*

नरसिंहपुर! 11 जुलाई 2026

1️⃣ गाडरवारा के दिघौरी में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पति-ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना की शिकायत

चीचली थाना क्षेत्र के दिघौरी गांव में महिला आरती कौरव ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, प्रताड़ना और जबरन दवा खिलाने के आरोप लगाए। पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

2️⃣ 50 दिन बाद भी नहीं मिली चोरी हुई बाइक, फरियादी पहुंचा एसपी कार्यालय
झौतेश्वर चौकी क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई।

3️⃣ नरसिंहपुर पुलिस का ऑपरेशन ईगल क्लॉ जारी, 1 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
तिंदनी रोड नहर के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रवेश मेहरा निवासी तलापार को 10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

4️⃣ डोगरगांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
29 वर्षीय भरत पटेल के साथ डंडों से मारपीट का आरोप, घायल को 112 एंबुलेंस से जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

5️⃣ नरसिंहपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन
राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को सम्मान मिला। निर्धारित लक्ष्य का 87 प्रतिशत हासिल करने पर कलेक्टर रजनी सिंह और उप संचालक पशुपालन डॉ. सुनील बृजपुरिया को प्रशंसा पत्र दिया गया।

6️⃣ पर्यावरण संरक्षण की पहल: मगरधा में सीड बॉल्स अभियान और पौधरोपण
ग्राम मगरधा में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। 4 एकड़ भूमि पर पौधे और बांस रोपे गए, ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!