*सर्पदंश से महिला की मौत: बैरागढ़ में सुबह काम करते समय सांप ने काटा, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल पहुंचने पर नहीं बची जान!*

 

नरसिंहपुर ! 12 जुलाई 2026

गाडरवारा। बैरागढ़ क्षेत्र में सर्पदंश की एक और घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला रोज की तरह 11 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे घर के बाहर काम कर रही थी, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया।

परिजन पहले महिला को झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!