*“बरमान घाट से गूंजी एकता की आवाज: अंबेडकर जयंती पर निकली सामाजिक समरसता संत यात्रा, जिलेभर में दिया भाईचारे का संदेश!*

नरसिंहपुर। 14 अप्रैल 2026
समाज में समरसता, भाईचारा और एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता संत यात्रा का शुभारंभ जिले के बरमान घाट से मां नर्मदा के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। यह यात्रा अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है।

 

➡️  यात्रा का नेतृत्व संत श्री श्री काली नंद महाराज सहित विभिन्न संतों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है, और यह यात्रा उसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

 

💥 बरमान घाट से प्रारंभ हुई यह यात्रा करेली नगर, नरसिंहपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इतवारा बाजार पहुंचेगी, जहां संत रविदास की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात बेलहाई बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। आगे यह यात्रा स्टेशन मार्ग से होते हुए गोटेगांव पहुंचकर जबलपुर में संपन्न होगी।

 


📢 यात्रा में संत समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर लोगों ने सामाजिक एकता का संदेश मजबूत किया।
Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!