*ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर* *फुटपाथ दुकानदारों की गुहार: “पुरानी जगह पर दुकान लगाने की मिले अनुमति”!*

नरसिंहपुर। 10 जून 2026 नगरपालिका चौराहा से लेकर डॉ. चौहान के गेट तक वर्षों से फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को आवेदन सौंपकर अपनी पुरानी जगह पर दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की है।

दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से फुटपाथ किनारे छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। आरोप है कि नगरपालिका द्वारा 5 जून 2026 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानों को हटवा दिया गया, जिसके बाद से उनका रोजगार प्रभावित हो गया है।

दुकानदारों के अनुसार नगरपालिका ने उन्हें नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट के पास दुकान लगाने का सुझाव दिया, लेकिन वहां ग्राहकों की आवाजाही कम होने के कारण व्यापार नहीं चल पा रहा है। इससे दैनिक आय लगभग बंद हो गई है और परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

फूड स्टॉल और गन्ना रस विक्रेताओं का कहना है कि दुकानें बंद रहने से उनकी सामग्री खराब हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

सभी प्रभावित दुकानदारों ने एसडीएम से मांग की है कि उन्हें उनकी पूर्व निर्धारित जगह पर पुनः दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

अब देखना होगा कि प्रशासन फुटपाथ दुकानदारों की इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!