*सिंगरी नदी तट दीपमाला से हुआ जगमग, PM मोदी के जन्मोत्सव पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम!*

नरसिंहपुर। 18 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर नरसिंहपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शहर की प्राचीन सिंगरी नदी के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की उपस्थिति में नदी तट को दीपमाला से सजाया गया।

सिंगरी नदी के तट पर एक साथ जलाए गए दीपों से पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की आकर्षक सजावट के बीच वातावरण उत्सवमय नजर आया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

 

कार्यक्रम के दौरान सिंगरी नदी का मनोहारी तट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सिंगरी नदी को नरसिंहपुर शहर की पहचान और जीवनरेखा से जुड़ी नदी बताते हुए कहा कि नदी तट पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से नदी के संरक्षण, स्वच्छता और सांस्कृतिक महत्व के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन ने उत्सव का रूप ले लिया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र मोहन नेमा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महंत पीतमपुरी गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिला कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, आमजन एवं पत्रकार बंधुओं ने भी सहभागिता की।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!