नरसिंहपुर! 14 जूलाई 2026
1. गाडरवारा
GRP पुलिस की मानवता, बेसहारा परिवार के लिए बनी सहारा
गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर हुई मजदूर की मौत के बाद जीआरपी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है।
10 जुलाई को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसके परिजनों को आसाम सूचना दी गई।
12 जुलाई को मृतक का पुत्र गाडरवारा पहुंचा, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पिता का शव वापस ले जाने में असमर्थ था।
बेटे की मजबूरी को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने आगे बढ़कर मदद की और परिवार की सहमति से मृतक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
2.खबर
किसान के आत्मदाह चेतावनी के बाद आंदोलन तेज, SDM कार्यालय पहुंचा मामला
नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में खेत के रास्ते को लेकर विवाद अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
किसान भुवन वर्मा द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और किसान गाडरवारा एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने खेत के रास्ते को बंद किया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानी होगी।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं किसान ने समाधान तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
3.खबर
किसान आंदोलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल पहुंचीं, प्रशासन से की समाधान की मांग
गोटेगांव में चल रहे किसान आंदोलन के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल किसानों के समर्थन में पहुंचीं।
उन्होंने किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर खेतों के रास्ते सहित अन्य समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा।
उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।
4 खबर
जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गाडरवारा थाना क्षेत्र के पुरगमा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय गोविंद हरिजन ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5 खबर
. जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
नरसिंहपुर के ढाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है।
अजय कुमार साहू ने आरोप लगाया कि खेत में काम करने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर और उनके ड्राइवर पर लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया।
घायल अवस्था में उन्हें डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
6 खबर
सड़क पार करते समय कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल
नरसिंहपुर राजमार्ग क्षेत्र में सड़क हादसा सामने आया है।
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी।
हादसे में 13 वर्षीय नैतिक रैकवार सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।
7.खबर
उमरिया में सड़क हादसा, बस चालक की सूझबूझ से वृद्ध महिला को मिली मदद
उमरिया जिले में पैदल जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में 55 वर्षीय कल्लू बाई चौधरी घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद बस चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला की मदद की और बाइक सवार को पकड़ लिया।
घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
8.खबर
किसानों के लिए जरूरी सूचना, 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसल बीमा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
किसानों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा, जबकि बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
किसान CSC केंद्र, सहकारी समिति, बैंक शाखा, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।








