चलती ट्रेन से गिरा 30 वर्षीय श्यामलाल, GRP की सजगता से मिली समय पर मेडिकल मदद

नरसिंहपुर! 15 जुलाई 2026
बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन पर एक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन के गेट के पास बैठे एक यात्री के साथ अचानक दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार बेलहाई निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल यादव ट्रेन से सफर कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही के दौरान धक्का लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही GRP (रेलवे पुलिस) ने तत्परता दिखाई और घायल श्यामलाल यादव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

GRP की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!