नरसिंहपुर। 15 अप्रैल 2026
थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में कथित रूप से ‘अजमेरी बाबा’ के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ठगी का शिकार हुई महिला रजनी विश्वकर्मा एवं उनकी माता के गहने बरामद कर लिए हैं।
🗣️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को सामने आए इस मामले में छिंदवाड़ा बायपास निवासी लगभग 50 वर्षीय महिला रजनी विश्वकर्मा को एक व्यक्ति ने कथित रूप से झांसे में लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने महिला को फोन के माध्यम से एक तथाकथित ‘अजमेरी बाबा’ से संपर्क कराया, जिसने गहनों को दोगुना करने का लालच दिया।.
🙋♂️ बताया गया कि कथित बाबा के निर्देश पर महिला ने लगभग 8–10 तोला सोने के गहने लाल कपड़े में बांधकर घर के पास एक खाली प्लॉट में रख दिए। कुछ समय बाद जब महिला वापस पहुंची तो गहने गायब मिले। इसके बाद महिला ने थाना स्टेशनगंज में शिकायत दर्ज कराई।
➡️ मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक व्यक्ति अनिल राय निवासी नरसिंहपुर जिले का बताया जा रहा तक पहुंच बनाई, जिसे पूछताछ के लिए आगरा से बुलाया गया। साथ ही नरसिंहपुर निवासी अज्जू से भी पूछताछ की जा रही है, जिसने कथित रूप से संपर्क नंबर उपलब्ध कराया था।
👮♂️ जानकारी के अनुसार, महिला के सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं तथा प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों और ठगी के नेटवर्क को लेकर जांच जारी है।
नोट: प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा की जाना शेष है!









