नरसिंहपुर | 16 अप्रैल 2026
“साभार नशा मुक्ति पोलखोल मुहिम” को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया का विशेष सहयोग और समर्थन सामने आया है। उन्होंने पोलखोल द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
🙋♂️ उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूक होना जरूरी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा भी समय-समय पर नशा विरोधी कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है। “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे स्लोगन के माध्यम से लगातार जनजागरूकता का प्रयास किया जा रहा है।
👮♂️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो शराब, सूखा या अन्य रूप,यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। ऐसे में समाज में जागरूकता लाना और इस तरह की मुहिमों को आगे बढ़ाना बेहद आवश्यक है।
💐 उन्होंने अंत में अपील की कि समाज के सभी लोग इस तरह के अभियानों से जुड़ें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट









