*“भागती पिकअप पेड़ से टकराई, खुला शराब तस्करी का खेल,34 पेटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार”!*

नरसिंहपुर। 15 अप्रैल 2026 जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्त के दौरान चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वाहन पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा, जो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

 

👮‍♂️ पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब पाई गई। मौके से वाहन चालक गोविन्द रैकवार (29) निवासी सिंहपुर बड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

🗣️ पुलिस के अनुसार वाहन से लगभग 34 पेटी देशी शराब (कीमत करीब 3 लाख रुपये) एवं एक पिकअप वाहन (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) जप्त किया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य चार लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी कथित संलिप्तता की जांच की जा रही है!

🗣️ प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

➡️ पोलखोल न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट
जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार के रूप में देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!