नरसिंहपुर। 15 अप्रैल 2026
नरसिंहपुर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते सूने घर में हुई चोरी की घटना का चंद घंटों में ही खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी के जेवर सहित लगभग 1 लाख 47 हजार रुपये कीमत का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया है।
🗣️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दुर्गेश पटैल निवासी झिरना रोड महावीर नगर कॉलोनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11-12 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसके सूने घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
👮♂️ मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन पतासाजी की और मुखबिर व तकनीकी माध्यमों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी डालचंद उर्फ डल्लू ने अपने साथी प्रशांत उर्फ खकूरा यादव एवं अन्य के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
💐 पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी रमजान खान अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है!
💥 आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स एवं एक सैमसंग कंपनी की टीवी सहित कुल लगभग 1.47 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
➡️ कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट








