*पोलखोल विशेष | नरसिंहपुर-जबलपुर मार्ग पर सेढ बेलखेड़ी पुल के नीचे चल रहे ईंट भट्टों पर सवाल!*

नरसिंहपुर! 25 मई 2026

जिले में नरसिंहपुर-जबलपुर मार्ग पर सेढ बेलखेड़ी पुल के नीचे संचालित हो रहे ईंट भट्टों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ये ईंट भट्टे किसके हैं? इन्हें चलाने की अनुमति किस विभाग ने दी? और किस नियम के तहत पुल के नीचे यह गतिविधियां संचालित हो रही हैं? इन सवालों के जवाब फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।

जब पोलखोल की नजर इन ईंट भट्टों पर पड़ी, तो मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या संबंधित विभागों की अनुमति ली गई है, या फिर नियमों को नजरअंदाज कर संचालन किया जा रहा है।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं और क्या इन ईंट भट्टों का संचालन निर्धारित नियमों के तहत हो रहा है या नहीं। पोलखोल इस मामले पर आगे भी नजर बनाए हुए

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!