*अवैध पटाखा भंडारण पर चला पुलिस का डंडा!* *कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज!*

नरसिंहपुर ! 18 मई 2026

नरसिंहपुर जिले में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा एवं विस्फोटक पदार्थों के भंडारण और बिक्री की सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान पटाखा भंडारण में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार शास्त्री वार्ड निवासी मनीष कुमार साहू पिता डोरी लाल साहू के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 80 हजार रुपये कीमत के मशरूम पटाखे जप्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 5, 9(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उपनिरीक्षक मनीष मरावी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, पंकज राजपूत, प्रहलाद माधवे एवं रोहित चंपुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि विस्फोटक एवं पटाखा सामग्री का भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!