नरसिंहपुर! 1 जून 2026
नरसिंहपुर जिले के कठौतिया गांव में एक नवजात शिशु की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों में आक्रोश और शोक का माहौल है। परिजनों ने जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, प्रशासन मामले की जांच के लिए परिजन शिकायत कर सकते हैं ।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, खूबचंद जाटव (उम्र 34 वर्ष) अपनी पत्नी पूजा जाटव (उम्र 29 वर्ष) के साथ 30 मई को सुबह अपने लगभग 1 माह 7 दिन के नवजात बच्चे को लेकर जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने शिशु रोग विभाग में डॉक्टर को बच्चे की रूटिन जांच करवाई।
परिजनों के अनुसार, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को देखने के बाद एक दवा दी और उसे घर ले जाकर देने को कहा। इसके बाद दवा लेकर परिजन वापस अपने गांव कठौतिया लौट आए।
दवा देने के बाद स्थिति
परिजनों का कहना है कि घर पहुंचकर उन्होंने डॉक्टर द्वारा दी गई दवा बच्चे को पिलाई और उसके बाद बच्चा सामान्य रूप से सो गया। रात में मां ने लगभग 3 बजे बच्चे को दूध भी पिलाया।
सुबह मिला बच्चा मृत
31 मई रविवार को सुबह जब परिजनों ने बच्चे को देखा तो वह नीला पड़ा हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने यह भी बताया कि बच्चे के मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था।
परिजनों के आरोप
खूबचंद जाटव का कहना है कि जिला अस्पताल के संबंधित शिशु रोग विभाग जहां बच्चे को दिखाया था की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है।
परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन की स्थिति
मामले में परिजन 1 जून सोमवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत कर सकते हैं!
📰 आगे क्या
इस मामले में पुलिस शिकायत और जांच के बाद ही स्थिति साफ सोगी में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
पोलखोल न्यूज़ इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।








