✌️ब्रेकिंग पोलखोल *पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप! हंसिए से सिर पर जानलेवा हमला, युवक जिला अस्पताल में भर्ती!*

नरसिंहपुर! 1 जून 2026

नरसिंहपुर। शहर के साकल रोड स्थित पटेल कॉलोनी गली नंबर 1 में कुछ देर पहले 31 मई रात लगभग 11 बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।

घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अलग-अलग परिवारों से हैं और उनके बीच पहले से विवाद चला आ रहा था।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का!

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!