*नरसिंहपुर। लाल सिटी कॉलोनी में 18 साल से बदहाली, सड़क और नाली की समस्या से परेशान रहवासी!*

 

नरसिंहपुर ! 9  जुलाई 2026

नरसिंहपुर शहर की लाल सिटी कॉलोनी से नगर पालिका की लापरवाही का मामला सामने आया है। कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि वे पिछले करीब 16 से 18 वर्षों से सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

रहवासियों के मुताबिक बारिश के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार फिसलन के कारण लोग हादसों का शिकार भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका में शिकायत के साथ-साथ 181 सहित अन्य माध्यमों से भी समस्या की जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!