*सड़क पर चंद सेकेंड में बदली जिंदगी! बस की टक्कर के बाद बाइक स्लिप, मां-बेटा जिला अस्पताल में भर्ती!*

नरसिंहपुर। 7 जुलाई 2026 सतधारा मार्ग पर एक सड़क हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल महिला की पहचान बद्दीबाई ठाकुर, पति सोमरन ठाकुर, निवासी तेगमा के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से सतधारा जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक बस से उनकी बाइक का हैंडल टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पड़ी गिट्टी पर फिसल गई।

हादसे में मां और बेटा दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी।

फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!