*रात के अंधेरे में रेलवे लाइन पर मिला घायल युवक, 108 एंबुलेंस बनी सहारा!*

नरसिंहपुर। 19  जुलाई 2026  जिले के गोटेगांव क्षेत्र स्थित बरोदा फाटक के पास रविवार देर रात करीब 1 बजे डाउन रेलवे लाइन पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और समय रहते घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस के ईएमटी धनपति और पायलट राजकुमार (मिथुन) ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक सहायता दी और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव पहुंचाया।

घायल युवक ने अपना नाम अभिलाष मरावी बताया है। उसने स्वयं को बालाघाट जिले के नाता भाटा गांव का निवासी बताया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा और घायल होने का कारण क्या है। मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!