नरसिंहपुर। 10 जून 2026 जिले के ग्राम बघुवार, तहसील करेली निवासी अजय वंशकार ने जनसुनवाई में पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 8 जून 2026 की रात लगभग 9 बजे नाली निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री घर के पास रखे जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।
अजय वंशकार का आरोप है कि इसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूरन वंशकार ने उन पर बके से हमला किया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई। साथ ही उन्होंने पूरन वंशकार एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मारपीट और विवाद में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने मामले में त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की वैधानिक कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।








