नरसिंहपुर। 15 सितम्बर 2026 जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के आमगांव में रिश्ता कराने को लेकर विवाद के बाद एक ही परिवार के महिला और पुरुषों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 13 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, रिश्ता कराने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दिलीप और उसके बड़े भाई सहित करीब 10–12 लोगों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
आरोप है कि घटना के दौरान महिला और पुरुष दोनों के साथ मारपीट की गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पलोहा थाना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच और संबंधित पक्षों के बयान लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद








