नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम उमरिया (चिनकी तहसील, करेली) के ग्रामीणों ने अपनी आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वे उक्त स्थान पर पिछले 60-70 वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की है। आवेदन पर केदार, बलराम साह, हरप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।








