*कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटैल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य को सौंपा ज्ञापन, मंत्री प्रहलाद पटेल व पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल और उनके समर्थकों पर लगाए आरोप!*

नरसिंहपुर, 3 जून 2026 । 2 जून मंगलवार को जिले के दौरे पर आए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटैल ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एक शिकायती आवेदन सौंपा।

लाखन सिंह पटैल ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के वर्तमान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उनके भाई पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल तथा उनसे जुड़े कुछ लोगों के संबंध में विभिन्न आरोपों और शिकायतों का उल्लेख आवेदन में किया है।

 

उन्होंने गोटेगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल, मणिनागेंद्र फाउंडेशन तथा अन्य स्थानीय मामलों का भी जिक्र किया।

 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नर्मदा नदी से अवैध उत्खनन सहित कई गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कहीं अनियमितताएं हैं तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

लाखन सिंह पटैल ने अपने आवेदन में बहोरीपार कांड का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि इस मामले की दोबारा जांच और गवाहों के बयान लिए जाने चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर विवादित भूमि पर कब्जे और कॉलोनियों से जुड़े विवाद सामने आ रहे हैं, जिसमें मंत्री से जुडे लोगों का हस्तक्षेप रहता है । साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आम नागरिकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

पोलखोल द्वारा सवाल किया गया था की जो जिले में गरीब परिवारों के अतिक्रमण हटाने से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य को शिकायत सौंपी है।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा संबंधित मामलों में तथ्य सामने लाए जाएं।

 

नोट: उपरोक्त समाचार में उल्लिखित आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उन्हें भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!