नरसिंहपुर। 11 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश पुलिस में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को लेकर जारी सूचियों में नरसिंहपुर जिले से जुड़े स्थानांतरण लगातार सामने आ रहे हैं।
ज्ञात हो कि कुछ देर पहले पोलखोल न्यूज़ ने जिले से हुए रक्षित निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षक के स्थानांतरण की सूची सामने रखी थी। इस सूची में मनोरमा बघेल और प्रियंका केवट के स्थानांतरण सहित अन्य अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया था।
वहीं, अब कुछ देर पहले सामने आई एक और सूची में वर्षा धाकड़ और जयावती कुडपे के नाम भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा धाकड़ का नरसिंहपुर से पीटीएस पचमढ़ी तथा जयावती कुडपे का नरसिंहपुर से अजाक, PHQ भोपाल स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस विभाग में लगातार सामने आ रही इन नवीन पदस्थापनाओं के बाद जिले के पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संबंधित आदेश के अनुसार अधिकारी अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।













