*मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, नरसिंहपुर भी शामिल; संध्या ठाकुर और कोमल सिंह बागरी की नई पदस्थापना, प्रियंका केवट-मनोरमा बघेल का तबादला!*

नरसिंहपुर । 11 सितम्बर 2026  मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद रक्षित निरीक्षकों सहित पुलिस अधिकारियों की स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है। आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में नरसिंहपुर जिला भी शामिल है।

जारी आदेश के अनुसार संध्या ठाकुर, जो वर्तमान में रक्षित निरीक्षक जिला कटनी के पद पर पदस्थ थीं, का स्थानांतरण कर उन्हें यातायात नरसिंहपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं कोमल सिंह बागरी, वर्तमान में जिला उमरिया में पदस्थ थीं, का स्थानांतरण कर उन्हें जिला नरसिंहपुर में नवीन पदस्थापना दी गई है।

स्थानांतरण सूची में नरसिंहपुर से बाहर जाने वाले अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। प्रियंका केवट, जो वर्तमान में जिला नरसिंहपुर में पदस्थ थीं, का स्थानांतरण कर उन्हें जिला जबलपुर भेजा गया है।

इसी तरह मनोरमा बघेल, जो रक्षित निरीक्षक जिला नरसिंहपुर के पद पर पदस्थ थीं, का स्थानांतरण कर उन्हें यातायात जिला जबलपुर में पदस्थ किया गया है।

इस स्थानांतरण के बाद नरसिंहपुर में पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। एक ओर जहां संध्या ठाकुर और कोमल सिंह बागरी नई जिम्मेदारी संभालेंगी, वहीं प्रियंका केवट और मनोरमा बघेल को नरसिंहपुर से स्थानांतरित कर जबलपुर भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को शासन की स्थानांतरण नीति के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना वाली इकाई में कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

दूसरी सूची  👇👇👇 निरिक्षक कार्यवहक

 

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!