*ब्रेकिंग पोलखोल: शराब कारोबारी प्रदीप कौरव से मारपीट मामला जमानत मिली, फिर निरस्त हुई! मारपीट मामले में 3 आरोपी दोबारा गिरफ्तार*

नरसिंहपुर ! 25 मई 2026
थाना ठेमी अंतर्गत ग्राम करकबेल में हुई प्रदीप कौरव के साथ मारपीट की घटना में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी:
1-सोनू उर्फ सागर ठाकुर, निवासी बौछार।
2-अभिषेक लोधी पिता फूल सिंह लोधी, निवासी कंधरापुर।

3-भरत लोधी पिता रोशन लाल लोधी, निवासी समनापुर।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जिसके उपरान्त उक्त तीनों आरोपियों को जमानत प्राप्त हो गयी थी। इसके उपरान्त प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने,धाराओं का इजाफा होने पर आरोपियों की जमानत निरस्त करने हेतु आवेदन माननीय न्यायालय में पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा उक्त तीनों की जमानत निरस्त करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिस पर उक्त तीनों आरोपियों की तलाश पता कर गिरफ्तार कर पुनः न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में कार्यवाही जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!