*ब्रेकिंग -पोलखोल:* *करकबेल जैन मंदिर चोरी कांड में बड़ा खुलासा, सीन ऑफ रीक्रिएशन के लिए पहुंचे आरोपी, ‌पोलखोल सूत्र जिले मेझ हुई 4 अन्य चोरियों का कनेक्शन भी सामने आने की बात !*

नरसिंहपुर ! 12 जून 2026

करकबेल स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को सीन ऑफ रीक्रिएशन (घटनास्थल पुनर्निर्माण) के लिए पुलिस द्वारा थाना ठेमी लगभग 11:30 बजे शुक्रवार आज सुबह क्षेत्र में ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिले में हुई कुल चार चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात कही है। इनमें तेंदूखेड़ा क्षेत्र के मंदिरों में हुई चोरियां भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तथ्यों का सत्यापन कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हालांकि, आरोपियों द्वारा कथित रूप से कबूले गए अपराधों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच पूर्ण होने के बाद ही हो सकेगी।

पोलखोल न्यूज़ इस मामले से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!