नरसिंहपुर ! 24 मई 2026
रविवार 24 मई को बरमान में नहाते समय एक युवक अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए समय रहते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बरमान नदी में लगातार हो रही घटनाओं के बीच स्थानीय नाविक लगातार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भी सुरक्षित तरीके से स्नान करने और गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नदी में स्नान करने वालों से सतर्कता बरतने और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है।








