नरसिंहपुर ! 24 मई 2026
नरसिंहपुर जिले की करेली तहसील अंतर्गत ग्राम हिरनपुर से गरीब बुजुर्ग को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम हिरनपुर निवासी 70 वर्षीय रामचरण ढीमर ने आरोप लगाया है कि वर्षों पहले आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने अपनी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा शिकमी पर दिया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद जमीन वापस लेने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर खेत से भगा दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि उनकी जमीन पर कथित कब्जे के साथ-साथ मिलीभगत कर उनके नाम पर लाखों रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड लोन भी निकलवा लिया गया। बैंक की ओर से बकाया राशि को लेकर नोटिस मिलने के बाद बुजुर्ग परिवार चिंता और परेशानी में है
पीड़ित परिवार ने मानव अधिकार आयोग सहित कानूनी स्तर पर शिकायत करने की बात कही है। वहीं बुजुर्ग और उनके भाई ने कथित तौर पर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पोलखोल टीम हिरनपुर पहुंची, पीड़ित परिवार से बातचीत की और पूरे मामले की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। देखिए पूरी खबर वीडियो में।








