*घर के सामने से बाइक चोरी, 50 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परेशान युवक पहुंचा एसपी कार्यालय!*

 

नरसिंहपुर ! 10 जुलाई 2026

नरसिंहपुर जिले के झौतेश्वर चौकी अंतर्गत बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी चोरी हुई बाइक का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की है।

युवक का कहना है कि उसकी मोटरसाइकिल 22 मई को उसके घर के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 50 दिन बीत जाने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बाइक नहीं मिलने से परेशान युवक ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया है और जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर उसकी मोटरसाइकिल वापस दिलाएगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!