*करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 187 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी!*

नरसिंहपुर ! 5 अक्टूबर 2026
करेली। थाना करेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 187 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि करेली में जी.एम. गार्डन के सामने यू कॉलोनी के पास एक व्यक्ति थैले में गांजा लेकर खड़ा है।

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखन कोरकू, पिता पप्पू कोरकू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रैपुरा, थाना सुरखी, जिला सागर तथा हाल निवासी राजमार्ग थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 187 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹15 हजार है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा गौरझामर, सागर क्षेत्र से बेचने के लिए लेकर आया था। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति सहित पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जिले के बाहर से गांजा सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

आरोपी के खिलाफ थाना करेली में अपराध क्रमांक 933/2026, धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक विजय धुर्वे, चेतन तंतुवाय, लक्ष्मी नागपुरे, राजेन्द्र उड़के, आरक्षक सचिन लोधी, आरक्षक कपिल राजपूत, आरक्षक अमित यादव तथा साइबर सेल से म.आर. कुमुद पाठक एवं आर. हेमंत वाडिवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!