नरसिंहपुर। 5 अक्टूबर 2026 जिला अस्पताल नरसिंहपुर में सोमवार, 5 अक्टूबर को करीब दोपहर 3:30 बजे मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता सुरक्षाकर्मी उत्तम कहार ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर राहुल श्रीवास और उसके साथ आए लोगों पर अभद्रता, झूमाझटकी और वर्दी फाड़ने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, राहुल श्रीवास अपने साथ करीब आठ लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने पास की व्यवस्था के तहत केवल दो महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि राहुल श्रीवास शराब के नशे में था और उसने गाली-गलौज करते हुए सुरक्षाकर्मी के साथ झूमाझटकी की तथा उसकी वर्दी फाड़ दी।
गार्ड उत्तम कहार ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अस्पताल में पदस्थ महिला गार्ड गोमती श्रीवास का भतीजा है और इसी का फायदा उठाते हुए विवाद किया गया।
पोलखोल ने कोतवाली टीआई से की बात
मामले को लेकर पोलखोल ने कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे से बात की। टीआई गौरव चाटे ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है।
अब देखना होगा कि ऑन ड्यूटी सुरक्षाकर्मी के साथ हुई इस कथित मारपीट के मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
ब्रेकिंग पोलखोल।








